थानेदारों के तबादले पर लगी रोक, बकरीद तक टला मामला

0
1720

बक्सर खबर : जिले के जिन थानेदारों का यहां से तबादला हुआ था। फिलहाल उनके स्थानान्तरण पर रोक लगा दी गई है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले शाहाबाद के डीआइजी मो. रहमान ने अपने क्षेत्र के चारों जिले में तैनात सहायक अवर निरीक्षकों का सामूहिक तबादला किया था। फिलहाल इस पर बकरीद तक रोक लगा दी गई है। विधि व्यवस्था के कारण यह आदेश दिया गया है।

बक्सर खबर से बातचीत में डीआइजी ने कहा अब बकरीद बाद तबादले होंगे। पहले पचास प्रतिशत लोगों का तबादला हुआ था। इस बार जो आदेश जारी होगा। उसमें उन सभी लोगों का तबादला किया जाएगा। जो एक जिले में छह वर्ष से पदस्थापित हैं। डीआइजी ने कहा बकरीद बाद मैं स्वयं बक्सर आउंगा। वहां के पुलिस कप्तान से बात होगी। कुछ जिलों में नए पुलिस कप्तान आए हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

वहीं सूत्रों की माने तो तबादले दुर्गा पूजा बाद ही प्रभावी होंगे। क्योंकि इस बीच पर्व त्योहार के कारण पुराने लोगों को पद से हटाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन कारणों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है दुर्गा पूजा बाद ही अवर निरीक्षकों का जिला ट्रांसफर होगा। वैसे अपने जिले से दस लोगों का तबादला हुआ था। जिसमें अधिकांश फिलवक्त थानाध्यक्ष हैं। यहां कुल बारह लोगों को दूसरे जिलों से भेजा गया था। सूचना के अनुसार जिनका तबादला हुआ है। वे अभी यहांं से विरमित नहीं हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here