जिला इकाई ने मनाया लोजपा अध्यक्ष का जन्मदिन

0
465

बक्सर खबर : लोक जन शक्ति पार्टी के लोगों ने बुधवार को कार्यालय में केक काटा। बैलून भी फोड़े और सब मिल के केक खा गए। सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। इस दौरान वे यह कहते सूने गए। हैपी बर्थडे टू अध्यक्ष जी। पूछने पर पता चला लोजपा के सदस्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान का जन्मदिन मना हरे हैं। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा आज का उत्सव ऐतिहासिक रहा। जिले के 141 पंचायत और 11 प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ता व अध्यक्ष इसमें शामिल हुए।

सभी ने निर्णय लिया प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन ऐसे ही मनाया जाएगा। साथ ही दलित बस्ती के बच्चों के बीच कापी-कलम का वितरण किया गया। यह लक्ष्य रखा गया। प्रत्येक वर्ष कम से कम 100 बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। अखिलेश ने कहा रामविलास पासवान जी का जन्मदिन पार्टी सदभावना दिवस के रुप में मना रही है। इस दौरान मिथिलेश पांडेय प्रवक्ता, ओम जी मिश्रा युवा जिलाध्यक्ष, शशी गुप्ता वार्ड सदस्य, अनूप वर्मा, अमर पासवान, शिवकुमार पासवान, सुरेन्द्र पासवान, हरेराम चौबे, प्रमोद, अनिल सिंह, जय शंकर, दिनबंधु राय, बालाजी चौबे, फूलपतिया देवी, रवि भूषण पासवान, सुरेन्द्र उपाध्याय, प्रमोद आदि बहुत से पार्टी कार्यकर्ता उत्सव में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here