जग जाइए, कर्मचारी हों या जन प्रतिनिधि : डीएम

0
881

बक्सर खबर : स्वच्छता अभियान की रफ्तार जिले में एक बार फिर रफ्तार पकडऩे लगी है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मंगलवार को राजपुर प्रखंड का दौरा किया। प्रखंड कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने प्रखंड की सभी पंचायतों का बारी-बारी से हाल जाना। इस बीच उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामना देते हुए यह याद दिलाया। दो अक्टूबर की तिथि सामने है।

गांधी जयंती को आप सभी स्वच्छता दिवस त्योहार के रुप में मनाए। अपनी सीख परख बातों से प्रेरित करते हुए डीएम ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को यह निर्देश व संदेश दिया। दो अक्टूबर से यह अभियान पूरे जिले में तेज होगा। किस पंचायत के कौन से गांव में कितने घर बचे हैं। इसका खाका तैयार करें। जिनके पास स्वयं शौचालय बनाने की स्थिति नहीं है। वैसे लोगों की सूची भी बनकर तैयार हो जाए।

तारनपुर गांव की दलित बस्ती में डीएम अरविंद कुमार (मध्य में बैठे हुए)

समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी बारुपुर पंचायत के तारनपुर स्थित दलित बस्ती गए। जहां लोगों से उन्होंने सीधी बात की। यह बताया गंदगी सिर्फ बदबू नहीं देती। बीमारी भी साथ लाती है। वक्त आ गया है। आप उन जरुरतों को समझे। शौचालय आप अपने लिए बना रहे हैं। सरकार व प्रशासन तो आपकी मदद कर रहे हैं। अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देना है तो अभी से लग जाए। बक्सर खबर से अपनी बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा अब प्रत्येक सप्ताह पंचतवार चौपाल का कार्यक्रम होगा। लोगों को जागरुक करने के साथ शौचालय निर्माण में तेजी लाना हमारा उद्येश्य है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here