एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा को दी गई विदाई,

0
4352

बक्सर खबर : पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा को उनके साथियों ने बुधवार की शाम विदाई दी। नगर थाना के समीप स्थित कलाभवन में आयोजित सादे समारोह में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इन्हें जिला जज प्रदीप कुमार मल्लीक, उप विकास आयुक्त मोबीन अली अंसारी आदि ने बधाई दी। यहां से मोतिहारी जाने एवं सफल भविष्य की मंगल कामना का संदेश सभी उपस्थ्ति अधिकारियों और मातहत कर्मचारियों ने दिया। ढ़ाई साल के उनके सफर की सभी ने प्रशंसा की। जिले का हर छोटा बड़ा अपराधी अंदर गया। यह उनकी समझ-बूझ का उदाहरण है। इस कड़ी में आने वाले लोगों ने उन्हें बारी-बारी से फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। श्री शर्मा बुधवार की शाम मोतिहारी के लिए यहां से रवाना हो गए।

ढ़ाई वर्ष का रहा कार्यकाल  
बक्सर : उपेन्द्र कुमार शर्मा ने 26 फरवरी 2015 को बक्सर एसपी के रुप में योगदान किया। वे जिले के 27 वें एसपी थे। जिन्होंने यहां सबसे लंबी पारी खेली। स्वयं खेल-कूद के शौकीन शर्मा का पुलिस वालों के अलावा शहर के खिलाडिय़ों से भी बेहतर संपर्क था। यहां से जाने के पूर्व उन्होंने जिले का प्रभार मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार को सौंप दिया है। जो शुक्रवार को यहां आने वाले नए एसपी राजेश कुमार को प्रभार देंगे।

बक्सर खबर की तरफ से बेहतर सहयोग के लिए श्री शर्मा को स्मृति चिह़़न देते टीम के सदस्य

बक्सर पत्रकार संघ ने भी किया संबोधित
बक्सर : एसपी के विदाई समारोह में लोक तंत्र के चारो स्तंभ मौजूद रहे। जिला जज, प्रशासनिक महकमा, राजनीतिक लोग एवं पत्रकार, सभी ने उन्हें बधाई दी। बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक बबलु उपाध्याय व सचिव रवि मिश्रा ने इन्हें मिलकर नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामना दी। अपने संबोधन में रवि मिश्रा ने कहा हमारा पुलिस से छत्तीस का आंकड़ा रहता है। लेकिन बेहतर करने वाले की प्रशंसा भी करते हैं। आपका मीडिया के साथ अच्छा संबंध रहा, आने वाले कल के लिए आपको बधाई। आने वाले का भी हम स्वागत करते हैं। लेकिन खबरों एवं सच्चाई की लड़ाई में हम किसी से समझौता करने को तैयार नहीं। आने वाले समय में भी हमारे और इस विभाग के बीच पुराना आंकड़ा ही बरकरार रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here