इस बार खास होगा मकर संक्रांति त्‍योहार

0
887

बक्सर खबर : इस बार मकरसंक्रांति उत्सव बड़े ही जोरदार तरीके से जिले में मनाया जाएगा। इस मौके पर पतंगबाजी का खास निमंत्रण सबको भेजा गया है। आपको भी लगेगा हमें तो ऐसी कोई सूचना मिली नहीं। अगर आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो इसे निमंत्रण मान लें। क्योंकि लोक परंपरा के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए प्रशासन ने जन सहयोग की अपेक्षा से यह योजना बनायी है। केन्द्रीय जेल के पास सिपाही घाट पर सबको बुलाया गया है। यहां रेत का बड़ा मैदान है। इस स्थान को पतंगबाजी के लिए चयनित किया गया है। इस दिन को खास बनाने के लिए यहां तरह-तरह के इंतजाम किए जाएंगे। मसलन खाने पीने से लेकर बच्चों की मौज मस्ती कर इंतजाम भी किया जा रहा है। इस तैयारी के लिए रविवार को जिलाधिकारी रमण कुमार और उप विकास आयुक्त मोबीन अली वहां पहुंचे थे। इनके साथ प्रशासनिक अमला भी था। सबने शहर के सुमेश्वर स्थान इलाके में स्थित स्थल को पसंद किया। इस बार यहां क्या खास होगा। यह कल तक सबको पता चल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here