मझरियां गांव में हुई लाखों की डकैती

0
624

बक्सर खबर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां गांव में शनिवार की रात अजीब वारदात हुई। बांस के सहारे दर्जन भर से ज्यादा लोग विद्यासागर सिंह के घर में दाखिल हो गए। घर वाले जग गए। उनके साथ इन लोगों ने जमकर मारपीट की। जाते समय पचास हजार रुपये नकद के अलावा लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व कीमती सामान लेते गए। रविवार की सुबह घर वाले संबंधित थाने पहुंचे। उनके लिखित आवेदन पर दर्जन भर से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। इस तरह की घटना ने औद्योगिक पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डकैती अब गुजरे जमाने की बात सी हो गयी है। बावजूद इसके ऐसी घटना होना पुलिस की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here