सच्चिदानंद सिन्हा के गांव में होगा बरमेश्वर मुखिया कप

0
421

बक्सर खबरः शोषित सवर्ण समिति के द्वारा स्वर्गीय बरमेश्वर मुखिया सर्वण सद्भावना स्मृति फुटबाल कप का आयोजन 15 जनवरी किया जा रहा है। इस टुर्नामेंट का पहला मैच संविधान निर्माता सच्चिदानंद सिन्हा के पैतृक मुरार गांव में होगा। इसकी जानकारी शोषित सवर्ण संर्घष समिति के संयोजक रविन्द्र सिंह एवं सह संयोजक जितेन्द्र सिंह उर्फ टीपू सिंह ने बक्सर खबर को दी। श्री सिंह ने कहा कि इस टुर्नामंेट के माध्यम से सर्वण समाज के गरीब, शोषित लोगों के हक, अधिकार, मान-सम्मान व स्वाभिमान के संघर्ष के लिए लोगों को संगठन करने का प्रयास है। अपने विभूतियों की विलुप्त होती कृतियों को समाज के मुख्य पटल पर लाने की एक छोटी सी पहल है। टुर्नामंेट के माध्यम से शाहाबाद के चारों विभूतियों स्वर्गीय सच्चिदानंद सिन्हा ,पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार हरिहर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिन्देश्वरी दुबे एवं स्वर्गीय बरमेश्वर मुखिया एक साथ जोड़ कर शांति और एक जुटता का संदेश देना है। इसमें चारों जिले सभी सर्वण जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बक्सर जिला शोषीत सवर्ण संघर्स समीति की एक बैठक 12 जनवरी 16 को डुमरांव के कलावती कम्पलेक्स मीटिंग हाल में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here