अरक में सर्पदंश से किशोरी की मौत

0
1968

बक्सर खबरः सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गयी। घटना बुधवार की रात कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के अरक गांव की है। दवली कुमारी (15) पिता मंगरू साह, गोइठा निकालने घर में गई थी। जैसे ही गोइठा लेने के लिए हाथ बढाया की सर्प ने काट लिया। वह जोर से चिल्लाते हुए बेहोश हो गई। घर वाले पहुंचे तो देखा की सांप है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परन्तु परिजन नहीं माने यूपी में अमवा के सती माई मंदिर ले गये। परन्तु उसे बचाया नही जा सका। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here