सिविल लाइन का युवक रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार

0
504

बक्सर खबर। सिविल लाइन मुहल्ले का युवक ज्ञान दूबे रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया है। नगर थाने की टीम ने उसे शुक्रवार की देर शाम बीबी हाई स्कूल के पास स्थित घर से दबोचा। पुलिस का कहना है उसके खिलाफ पूर्व से दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली।

वहां एक रिवाल्वर मिला। हालांकि उसके साथ कोई कारतूस बरामद नहीं हुआ है। पूछने पर यह ज्ञात हुआ कि इसकी सूचना किसी ने नगर थाने को दी। पुख्ता जानकारी के आधार उसे दबोचा गया। आज शनिवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here