-सरकार की जांच पर उठे सवाल, गुनहगार ही कैसे करेंगे इंसाफ
बक्सर खबर। भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में एक नया मोड सामने आया है। जिसने यह सवाल खड़ा कर दिया है। क्या आरा के पुलिस अधिकारी जांच को प्रभावित करने में जुटे हैं। और सीधा आरोप लगा है, वहां के एसपी राज पर। इसका जिक्र पूर्व एनएसजी कमांडो व देश के लिए जासूसी कर कर चुके लकी बिस्ट से ने लगाए हैं। उन्होंने भारत भूषण तिवारी के भाई चंदन तिवारी से हुई बातचीत का अंश जारी किया है। जिसमें युवक बता रहा है। एसपी मुझे किनारे ले गए और कहा, तुम लोग यह सब बंद करो। अन्यथा, परिणाम अच्छे नहीं होंगे, तुम्हारा भाई अपराधी था, उसने पुलिस पर पिस्तौल तानी, वह मारा गया।
कुछ और भी बातें युवक ने उनसे कहीं हैं। जिसका वीडियो लकी बिस्ट ने जारी किया है। यह खुलासा होने के बाद से कई न्यूज एंकर भी यह सवाल चंदन से कर चुके हैं। इस बातचीत में भी भारत का छोटा भाई इस आरोप की पुष्टि कर रहा है। हमें पुलिस धमकी दे रही है। लेकिन, अब हम लोग डरने वाले नहीं हैं। यह बात स्पष्ट करती है बिहार सरकार की मंसा इस जांच को लेकर साफ-सुथरी नहीं है। अन्यथा, इन सभी पदाधिकारियों का वहां से हटना जरुरी है।































































































