अभाविप ऐलान: अविनाश बने विभाग संयोजक व अभिनन्दन को जिला संयोजक की कमान

0
51

नौगछिया में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय वर्ग में कार्यकर्ताओं को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व                                                             बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। 15 से 18 जून तक नौगछिया में आयोजित वर्ग के दौरान बक्सर और भोजपुर क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। डॉ. भरत चौबे को भोजपुर विभाग प्रमुख, अविनाश पाण्डेय को भोजपुर विभाग संयोजक, अभिनन्दन मिश्रा को बक्सर जिला संयोजक तथा गोल्डी कुमारी को जिला छात्रा प्रमुख बनाया गया। नवनियुक्त विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच संगठन की विचारधारा को पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति देने की बात कही।

जिला संयोजक अभिनन्दन मिश्रा ने कहा कि परिषद के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास रहेगा। उन्होंने जिले के महाविद्यालयों और छात्रावासों तक संगठन को मजबूत बनाने तथा छात्र समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अभाविप के नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गौरव का विषय है। इनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रियांशु शुभम ने कहा कि सभी पदाधिकारी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ परिषद को मिलेगा।

इस अवसर पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, अनीश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, सदानंद पाण्डेय, एमवी कॉलेज अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, कॉलेज मंत्री शुभांकित, पीसी कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here