‌‌‌ मनीष कुमार चौधरी पहले प्रयास में बने बीडीओ

0
86

-पिता है बक्सर में सब इंस्पेक्टर, घर में खुशी
बक्सर खबर। पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर में और बेटा अब बिहार प्रशासनिक पदाधिकारी। यह तस्वीर है ब्रह्पुर के रहने वाले मनीष कुमार चौधरी की। हालांकि यह काफी प्रतिभावान युवा हैं। केन्द्रीय विद्यालय कहलगांव से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। 70वीं बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी बने हैं। मनीष बताते हैं यह मेरा पहला प्रयास था। इससे पहले दो बार संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की। लेकिन, आगे का प्रयास सफल नहीं रहा।

इस बीच घर वालों की सलाह पर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। जिसमें मुझे सफलता लिमी। पिता विनोद कुमार बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर हैं। फिलहाल बक्सर में ही तैनाती है। मां दुलाली देवी गृहणी हैं। उनके ही आशीर्वाद से हमने इस लक्ष्य को पाया है। मेरा परिवार फिलहाल इटाढ़ी रोड के वास्तु विहार परिसर में रहता है। मेरा लक्ष्य है, अपनी सेवा का लाभ आम जन की सेवा में समर्पित कर सकूं। बक्सर खबर के साथ यह जानकारी उनके भ्राता योगेश कुमार ने साझा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here