पूर्व शिक्षक रामबिहारी पाठक के निधन पर शोक

0
377

बक्सर खबर। शिक्षक संघ डुमरांव के प्रखंड अघ्यक्ष कमलेश पाठक के पिता व सहायक शिक्षक रामबिहारी पाठक का निधन हो गया है। शिक्षक नेता शिवजी दूबे ने बताया हृदय गति रुकने के कारण वे अब हमारे मध्य नहीं रहे। आज शनिवार को उनके निधन पर शिक्षक संघ के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।

उनकी आत्मा की शांति लिए भगवान से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में संघ के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, लालनारायण राय, शिवजी दुबे, पूर्णानंद मिश्रा, धीरज मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव, उपेन्द्र पाठक, प्रमोद ठाकुर, राजू गुप्ता, जितेन्द्र ठाकुर, ललित मिश्रा समेत कई शिक्षक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here