स्टार अचीवर्स अवार्ड समारोह में रोटरी क्लब के सेवा कार्यों और उपलब्धियों की हुई सराहना

0
16

अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम का अभिनंदन, मां अंसारी रोटरी ब्लड बैंक की स्वीकृति को बताया जिले की बड़ी उपलब्धि                                                        बक्सर खबर। शहर के होटल रिवर फ्रंट में गुरुवार की रात आयोजित रोटरी स्टार अचीवर्स अवार्ड समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के वर्ष 2025-26 के कार्यकाल का भव्य सम्मान किया गया। समारोह में क्लब की सामाजिक सेवाओं, उपलब्धियों और उत्कृष्ट नेतृत्व की जमकर सराहना हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह का संचालन टीएन चौबे ने किया। वरिष्ठ रोटेरियन, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि वर्ष 2025-26 रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के इतिहास का स्वर्णिम वर्ष रहा। इस दौरान क्लब ने जिला स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए।

उन्होंने कहा कि सेवा और समाजहित के क्षेत्र में क्लब ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मां अंसारी रोटरी ब्लड बैंक की स्थापना की स्वीकृति जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने स्वयं के मेजर डोनर बनने और मेजर डोनर लेवल-2 की ओर बढ़ने की भी जानकारी दी। वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. सीएम सिंह ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साबित रोहतस्वी ने डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व की सराहना की। सहायक गवर्नर मनोज कुमार ने पुरस्कार प्राप्त सदस्यों को बधाई दी। डॉ. बीके सिंह ने भी क्लब की उपलब्धियों की प्रशंसा की।

फोटो – रोटरी स्टार अचीवर्स अवार्ड समारोह में शामिल वरिष्ठ रोटेरियन व गणमान्यजन

रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि बाढ़ राहत और स्वास्थ्य सेवाओं में रोटरी क्लब का योगदान अविस्मरणीय है। विनय कुमार ने कहा कि डॉ. दिलशाद आलम का कार्यकाल लंबे समय तक याद रखा जाएगा।समारोह में पूर्व अध्यक्षों, वर्तमान पदाधिकारियों, रोटेरियनों, रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी रही। अंत में रोटरी परिवार ने डॉ. दिलशाद आलम को उनके सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने इसे सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रेरणादायी कार्यकाल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here