‌‌‌ अब सभी पंचायतों में आयोजित होगा प्रत्येक माह विकास दिवस

0
24

– अंतिम रविवार के दिन तय किया गया है समय, सरकार का आदेश
बक्सर खबर। पंचायत स्तर पर हमेशा यह मांग उठती रहती है। इस गांव में वह समस्या है, जिसका समाधान अभी तक नहीं हुआ। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने एक कार्यक्रम तय किया है। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका समय दिन के 10 बजे से दोपहर 12 बजे का होगा। इसमें सभी पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी एक साथ उपस्थित रहेंगे। आमजन भी अपनी समस्या इसमें रख सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायत व समाधान पर भी कार्य होगा।

समय पूर्व से तय कर दिया गया है। बैठक का स्थान पंचायत भवन, किसी सरकारी विद्यालय अथवा ऐसे स्थान पर होगा। जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप अपने जिले में इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी साहिला ने मातहत पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। इस माह का अंतिम रविवार 28 को पड़ रहा है। इस वजह से सभी अधिकारियों को इस बाबत तैयार रहने की हिदायत दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here