‌‌‌ छोटका राजपुर में खूनी संघर्ष, तीन घायल, छह नामजद

0
585

– पुरानी रंजिश के कारण किया हमला, जख्मी अस्पताल में
बक्सर खबर। पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की सुबह तिलकराया थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष हुआ। धारदार हथियार व असलहों से लैस लोगों ने अमित कुमार सिंह, विनोद सिंह व प्रवीण सिंह को मारकर घायल कर दिया। सूचना के अनुसार घायल व हमलावर पक्ष सभी तिलकराया हाता थाना के छोटका राजपुर गांव के निवासी हैं। इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराने वाले अमित कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावर सुरेन्द्र सिंह शराब के अवैध धंधे से जुड़े हैं। पुलिस ने पूर्व में उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया है। उनकी एक कार भी जब्त है। उन लोगों को लगता है।

हमारी वजह से उनके खिलाफ पुलिस ने शराब जब्त की। इसी अदावत में आज बुधवार की सुबह मेरे उपर हमला कर दिया। जब मैं तवकल राय के डेरा की तरफ जा रहा था। सुरेन्द्र सिंह द्वारा मेरे उपर हमला हुआ। इस दौरान रजनीश सिंह, राधेश्याम सिंह, अभय सिंह समेत कुछ लोगों ने चाकू व अन्य धारदार हथियार से हमला किया। कुछ लोगों के हाथ में हथियार भी था। मेरे आवाज देने पर खेत में की तरफ गए मेरे भाई विनोद सिंह व प्रवीण सिंह बचाने आए। उन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान मेरे सोने की चेन भी छीन ली गई। तीनों घायल बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल आए। यहीं पुलिस के समक्ष उन लोगों ने अपना लिखित आवेदन पुलिस को सौपा। पुलिस पूरे मामले की जांच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here