विश्व रक्तदाता दिवस से पहले 15 लोगों ने किया रक्तदान

0
6

शिविर में चिकित्सकों ने भी किया रक्तदान, युवाओं से की आगे आने की अपील                                                                     बक्सर खबर। विश्व रक्तदाता दिवस के पूर्व अलकनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मां तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर और ब्लड बक्सर के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार चतुर्वेदी और डॉ. वेद प्रकाश राय ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, ब्लड बक्सर और ब्लड सेंटर के कई सदस्य मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में एक महिला रक्तदाता सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में मो. जावेद, मो. शाहिद, सुनील पांडेय, दीपक कुमार, मो. बिस्मिल्लाह अंसारी, अभिषेक राय, संदीप राय, कैलाश उपाध्याय, सतीश कुमार श्रीवास्तव, शाश्वत यादव, आशुतोष राय और धनजी राय समेत अन्य शामिल रहे। डॉ. प्रशांत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और स्वास्थ्य की नियमित जांच भी हो जाती है। रक्तदान से पहले रक्तचाप, हीमोग्लोबिन तथा अन्य जरूरी जांचें निःशुल्क की जाती हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

डॉ. वेद प्रकाश राय ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका ने बताया कि संस्था प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करती है। शिविर में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में अस्पताल कर्मियों और मां तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here