जिला पार्षदों के अभद्र आचरण के खिलाफ सामूहिक अवकाश पर गए कर्मी

0
116

– धरना प्रदर्शन बंद करने की मांग, नहीं तो बंद रहेगा कार्यालय
बक्सर खबर। जिला परिषद कार्यालय के कर्मी आज 23 जून से सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रहे पार्षदों के विरोध प्रदर्शन के कारण कर्मी काफी नाराज थे। उनका कहना है, कुछ योजनाओं के भुगतान को लेकर प्रदर्शन का दौर जारी है। जबकि प्रशासनिक नियमों के अनुरूप उपलब्ध राशि का भुगतान कार्यालय से होता रहा है। बावजूद इसके प्रदर्शन करने वाले सदस्य कार्यालय में कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं। भद्दी बातें बोलते हैं और बेवजह परेशान करते हैं। जब तक इनका प्रदर्शन और ऐसा कृत्य चलता रहेगा।

हम लोग कार्यालय कार्य का बहिष्कार करेंगे। पत्र में यह भी बताया गया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 15वें वित्त आयोग एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 35 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कुछ योजनाओं में प्रशासनिक स्वीकृति के अनुरुप प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारियों से एनओसी लिया जा रहा है। उसके अनुरूप भुगतान का कार्य होगा। पार्षद कार्यालयों में आते हैं तो जबरन संबंधित फाइलों को उठा लेते हैं। इससे कार्य में परेशानी होती है। इस आशय का मांग पत्र सामूहिक हस्ताक्षर के साथ अध्यक्ष व सचिव को सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here