-जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, 12 तक के विद्यालयों को निर्देश
बक्सर खबर। गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी साहिला ने 27 तक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आज रविवार को उनके न्यायालय से जारी आदेश में कहा गया है। आंगनबाड़ी और प्री स्कूल से लेकर 12 तक के विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है। पहले जो आदेश जारी होते रहे हैं। उनमें आठवीं तक के स्कूलों के लिए यह आदेश होता था। लेकिन, फिलहाल जो मौसम का हाल है। उसको देखते हुए यह आदेश जारी हुआ है। क्योंकि विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद 22 को खुलने वाले थे।
20 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित था। 21 को रविवार था, ऐसी स्थिति में सभी सरकारी विद्यालयों में 22 से कक्षाएं प्रारंभ होनी थी। लेकिन, समय रहते जिलाधिकारी कार्यालय ने रविवार को ही यह आदेश जारी कर दिया है। इससे छात्रों को राहत मिलेगी। हालांकि शिक्षकों के लिए आदेश में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। अर्थात वे विद्यालय से जुड़ेंगे कार्य करेंगे। कुछ शिक्षकों ने बताया पहले विद्यालय प्रात:कालीन समय में चल रहे थे। अब 22 से उनका समय डे हो जाएगा। अर्थात साढ़े नौ से अपराह्न चार बजे के समय अंतराल में विद्यालय खुलेंगे। छात्रों के लिए विद्यालय 29 को खुलेंगे। क्योंकि आदेश 27 जून शनिवार तक है। 28 को पुन: रविवार है, ऐसी स्थिति में 29 को विद्यालय दिन के दस बजे से गुलजार होंगे।































































































