-आज बक्सर पहुंचने पर परिजनों और मित्रों ने किया जोरदार स्वागत
बक्सर खबर। संतान की सफलता माता-पिता की तपस्या का प्रतिफल है। इस तस्वीर में आप आंचल जायसवाल के साथ उनके परिजनों को देख रहे हैं। बेटी के चेहरे पर सफलता की मुस्कान है और माता-पिता के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक। आंचल ने प्रारंभिक शिक्षा बक्सर से की। इंडो अमेरिकन स्कूल से प्रारंभिक तथा 12 की पढ़ाई कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी से। इसके उपरांत आगे की पढ़ाई के लिए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय चली गई।
सिविल सेवा की परीक्षा के लिए तैयारी प्रारंभ हुई। इसी बीच 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में वह शामिल हुई और 420 वां रैंक लॉकर सहायक कर अधिकारी अर्थात असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर का पद प्राप्त किया है। आज मंगलवार को जब वह ट्रेन से बक्सर पहुंची तो स्टेशन पर परिजनों ने उसका जोरदार स्वागत किया। जो इस बात का संदेश है। अगर आप बेहतर करते हैं तो समाज आपकी इज्जत भी करता है।






























































































