‌‌‌ थार की टक्कर से बैंक मैनेजर की मौत, घंटो परेशान रही पुलिस

0
1491

-चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोनपा गांव के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। थार की टक्कर से घायल हुए बैंक प्रबंधक की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। सूचना के अनुसार दुर्घटना चौसा-रामगढ़ मार्ग पर राजपुर थाना के सोनपा गांव के समीप दिन के दस बजे के लगभग हुई। मृत प्रबंधक अमित कुमार (36) पटना के निवासी थे। सूत्रों की माने तो उनकी मौत उपचार के अभाव में हो गई। सिकरौल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पद पर कार्यरत अमित कुमार दिन के दस बजे के लगभग स्कूटी से डिहरी गांव में आयोजित ऋण शिविर में शामिल होने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही काले रंग की थार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

घायल को थार सवार अपने साथ उपचार के लिए लेकर चौसा गए। लेकिन, पुलिस केस के डर से उसे लेकर यूपी की तरफ चले गए। कुछ घंटे बाद पता चला रामगढ़ अस्पताल में घायल को छोड़कर सवार भाग गए हैं। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान प्रबंधक को वहां मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले की कलई उस वक्त जाकर खुली जब रामगढ़ की पुलिस ने इसकी सूचना बक्सर पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही राजपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर लेकर आई। पूछने पर पुलिस के अधिकारियों ने बताया बैंक प्रबंधक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here