सर्पदंश से युवक की मौत

1
3125

बक्सर खबर । सर्प दंश से एक युवक की मौत  हो गयी। घटना राजपुर थाना के उत्तमपुर गांव की है। सूचना के अनुसार बुधवार की रात बहादुर कुशवाहा का18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार घर में सो रहा था। तभी कहीं से विषैला सर्प उसके बिछावन पर पहुंच गया। सोते वक्त ही उसने युवक को डस लिया। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब शरीर में मरोड़ होने लगी। तब  लोगों को यह एहसास हुआ कि उसे सांप ने काटा है। घरवाले उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने परिवार को मुआवजा देने की मांग रखी है।

ध्यान देने योग्य बात
बक्सर खबर। यहां हम पाठकों को बताना चाहते हैं। करैत ऐसा सर्प है जो रात के वक्त लोगों के बिस्तर के पास आकर सो जाता है। शोध कर्ता बताते हैं। रात दस बजे के बाद यह सक्रिय होता है। जब कांटता है तो ऐसा लगता है। मच्छर अथवा किसी तेज डंक वाले जीव ने काटा है। लेकिन, लोगों को काटने वाली जगह पर ध्यान देकर देखना चाहिए। अगर दो निशान बरामद दूरी पर हों तो। वह सर्प का दंश है। ऐसी स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल जाना चाहिए। क्योंकि पीडि़त के पास सिर्फ दो से तीन घंटे का समय होता है। करैत भारत में पाया जाने वाला सबसे जहरीला सांप है। ऐसे में लापरवाही न बरतें।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here