‌‌‌बिहार में तीसरा मोर्चा खड़ा करने में जुटे यशवंत सिन्हा व नागमणी

0
551

-गठबंधन ने कहा फिलहाल बिहार में चुनाव करना श्रेयकर नहीं
बक्सर खबर। युनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस बिहार में तीसरा मोर्चा खड़ा कर रहा है। फिलहाल इसमें 11 छोटे-बड़े राजनीतिक दल शामिल हो चुके हैं। एलाएंस के संयोजक पूर्व केन्द्री वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। वे लंबे समय से केन्द्र सरकार के खिलाफ मुखर हैं। उनके नेतृत्व में आज बुधवार को प्रदेश के कई नेता बक्सर में जमा हुए। उन्होंने का हम मुद्दे की राजनीति की बात करने निकले हैं। बिहार में जन संवाद जारी है। लेकिन, सरकार हमारे लोगों को परेशान कर रही है। विधानसभा चुनाव में हम शसक्त तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

कई दल हमारे साथ हैं। कुछ और से बात चल रही है। बिहार में दबलाव के लिए सबको मिलकर कुछ करना होगा। युडीए वह विकल्प है। पन्द्रह वर्ष जंगल राज के और अब सुशासन के। दोनों को लोगों ने देख लिया। लेकिन बिहार का भला अब इन लोगों से नहीं होने वाला। बेहतर बिहार कैसे बने। हम इसी मुद्दे को लेकर चले हैं। व्यक्ति और पार्टी की बात नहीं करते। एक समुह की बात करते हैं। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा वर्तमान समय में विधान सभा चुनाव नहीं होने चाहिए। बिहार का बहुत बड़ा हिस्सा बाढ़ की जद में है। लोग सड़क किनारे जीवन बसर कर रहे हैं।

प्रदेश में कोराना का प्रभाव चरम पर है। ऐसे में चुनाव करना उचित नहीं। चुनाव आयोग पर भी उन्होंने संशय प्रकट किया। यहां चुनाव होंगे या नहीं। यह तो सरकार तय करेगी। क्योंकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय ही मिलकर यह तय करते हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री नागमणी, पूर्व सांसद अरुण कुमार, राज्य की मंत्री रहीं रेनू कुशवाहा, देवेंत यादव, नौशाद खां आदि यहां पहुंचे थे। इन लोगों ने कहा परिवर्तन ही विकास लाएगा। पक्ष विपक्ष के पन्द्रह-पन्द्रह वर्ष जनता ने देख लिए हैं। अब यहां भी बदलाव जरुरी है। पत्रकार वार्ता का आयोजन जिला अतिथिगृह में हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here