महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, क्या हुआ उनका …

0
1808

बक्सर खबर : नवानगर थाना के केसठ गांव की महिला ने गुरुवार को तीन बच्चों को जन्म दिया। आम तौर पर ऐसा होता नहीं। जिसने भी यह बात सूनी। जिज्ञासा वश उसे देखने पहुंच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ के चिकित्सक डा. भोला प्रसाद के अनुसार 27 मिनट के अंतराल पर तीन बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ। लेकिन उनकी स्थिति ठीक नहीं थी। क्योंकि आठ माह का ही गर्भ था। सभी बच्चे अविकसित होने के बेहद कमजोर थे।

एक बच्चे ने वहीं अस्पताल में दम तोड़ दिया। डाक्टर ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सलमा बेगम पति ईद्दू अंसारी जिला अस्पताल भागे। लेकिन यहां आते-आते उन दो मासूम की भी मौत हो गई। डाक्टरों के अनुसार गर्भ का वक्त पूरा नहीं होने के कारण बच्चे पूर्ण रूप से विकसित नहीं थे। प्रत्येक का वजन करीब पांच सौ ग्राम था। जिसके कारण ऐसा हुआ। वहीं ग्रामीणों ने बताया सलमा को पहले से दो बच्चे हैं। यह उसका तीसरा प्रसव था।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here