अधेड़ को किसने, क्यूं मारी गोली

0
1512

बक्सर खबर। अधेड़ व्यक्ति को गोली मार तीन बाइक सवार युवकों ने घायल कर दिया। घटना डुमरांव नगर के संतोषी नर्सिंग होम के पास की है। सूचना के अनुसार रविवार की शाम संजय पांडेय अपने किसी रिश्तेदार से मिलने डुमरांव आए थे। तभी बाइक अपाची पर सवार तीन युवकों ने उनके उपर गोलियां दागी। एक उनके पेट के पास लगी।

घायल को तुरंत ही डुमरांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। पूछने पर ज्ञात हुआ कि संजय पांडेय बगेन थाना के पकडाही गांव के निवासी हैं। उन्हें किसने और क्यूं गोली मारी? जब यह प्रश्न डुमरांव के थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम से पूछा गया। उनका जवाब था। जांच चल रही है। ऐसा करने वालों का पता पुलिस लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here