सड़क दुर्घटना में 75 लोगों की मौत, कौन है जिम्मेवार

0
1416

_सड़क पर पानी बहाने वालों को देना होगा जुर्माना
-अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का डीएम ने दिया निर्देश
बक्सर खबर। मौजूदा वर्ष में 75 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। 72 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। यह जानकारी सड़क सुरक्षा को लेकर बुलायी गई बैठक में दी गई। डीएम अमन समीर बुधवार इसकी समीक्षा कर रहे थे। सर्वाधिक मौत ब्रह्मपुर थाना के अंतर्गत हुई हैं। इनका कारण क्या रहा। इससे जुड़े पहलुओं पर बात होने लगी।

समीक्षा के दौरान बताया गया सड़कों की खराब हालत, जगह-जगह अतिक्रमण इसका प्रमुख कारण है। ऐसा क्यूं हो रहा है? अधिकारियों ने बताया लोग किनारे घर बनाते हैं। सड़क पर नाली का पानी बहाते हैं। सड़क खराब होती है। अतिक्रमण भी दुर्घटना का एक कारण हैं। डीएम ने निर्देश दिया। पानी बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलाया जाए। साथ ही एनएच व अन्य पथों पर आवश्यकता अनुसार बोर्ड लगाया जाए। खराब सड़कों की तुरंत मरम्मत हो।

-सड़क सुरक्षा की बैठक में शामिल अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी

 शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण
बक्सर खबर। इन दिनों शहर में स्टेशन रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मुख्य पथ पर कई जगह मूर्तियां स्थापित हैं। सभी चौराहे पर इस तरह बने हैं। जिससे आए दिन परेशानी होती है। बेवजह जाम भी लगता है। प्रशासन इसके बारे में ठोस पहल करना चाहता है। जिससे जाम की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। डीएम ने इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी को बैठक बुला इस दिशा में कार्य करने की अनुमति प्रदान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here