सिंचाई के विवाद में घायल व्यक्ति की मौत

0
479

बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना के ढ़ेका गांव में सिंचाई के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। 16 नवम्बर को हुई घटना में घायल अखिलेश कुमार सिंह की मौत हो गई है। उन्हें सर में गहरी चोट आई थी। ग्रामीण सूत्रों ने बताया उनका उपचार पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली।

गंभीर रुप से घायल अखिलेश की बेटी ने इसकी प्राथमिकी कृष्णाब्रह्म थाने में दर्ज करायी थी। जिसमें पांच लोग नामजद किए गए थे। विवाद बहुत ही मामूली थी। अपने फसल की सिंचाई कर रहे अखिलेश पंप को चालू छोड़ किसी काम से गांव में गए थे। इसी बीच उनके एक पट्टिदार ने पानी का पाइप दूसरे खेत में मोड़ दिया। जब वे आए तो इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here