विश्वमित्र नर्सिंग होम के डाक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
2240

बक्सर खबर : शहर के सिंडिकेट गोलंबर स्थित विश्वामित्र नर्सिंग होम के संचालक डा. वि के सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कुछ समय पहले एक महिला मरीज का आपरेशन कर कथित रुप से किडनी निकाल लेने का मुकदमा दर्ज है। तब इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था। माडल थाना के समक्ष सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन वालों पर लाठी चार्ज किया। छह से अधिक लोग गिरफ्तार हुए। कई मुकदमा चला।

ये लोग मृत महिला के परिजनों के साथ डाक्टर पर किडनी निकालने का आरोप लगा रहे थे। बवाल के बाद डा. वीके सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है इसी सिलसिले में नगर थाना की टीम ने डा. सिंह को गिरफ्तार किया है। इसकी सूचना गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे मीडिया को मिली। पूछने पर सदर डीएसपी शैशव ने उनको हिरासत में लिए जाने की बात कही।
जाने क्या हुआ था उस दिन, क्लि करें यहां
तोड़-फोड़ करने की थी साजिश
बक्सर : सूत्रों ने बताया डाक्टर को शायद इस बात का पता चल गया था कि उनकी गिरफ्तारी होगी। इसी लिए गुरुवार की दोपहर यह सूचना सामने आई कि विश्वामित्र अस्पताल में विवाद हुआ है। लेकिन सूचना अफवाह तक सीमित रही। जब रात हुई तो सच कुछ और ही सामने आया। यह बात पुलिस के एक वरीय पदाधिकारी ने बक्सर खबर को बताई।

जाने कौन-कौन गए थे इस मामले में जेल  

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here