दो की गई जान, आंधी-पानी से लाखों का नुकसान

0
493

बक्सर खबर। रविवार की रात आई आंधी और बारिश से जिले में भारी नुकसान हुआ है। सर्वाधिक नुकसान आम की सफल को हुआ है। वहीं दूसरी तरफ दो लोगों के मौत की सूचना है। पहली घटना कृष्णा ब्रह्म थाना के अरक गांव में हुई। जहां ईट कच्ची दीवार और फूस से बना घर गिर गया। उसमें सो रहे राधेश्याम सिंह (80) की मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना इटाढ़ी थाना के सिकटौन्हा गांव की है। जहां छत पर सो रही महिला देवंती देवी (38) सीढ़ी से गिर जाने के कारण मर गई। इस सिलसिले में पूछने पर इटाढ़ी पुलिस ने कहा हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। दूसरी तरफ कृषि विभाग के अनुसार आंधी के कारण आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही बारिश से खलिहान में रखे गेहूं को नुकसान पहुंचा है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here