‌‌‌कार की टक्कर से बच्ची समेत दो की मौत, एक गंभीर

0
2875

-एनएच पर हुई दुर्घटना, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बक्सर खबर। आज गुरुवार की सुबह एनएच 30 पर बड़ी दुर्घटना हो गई। मलियाबाग से आरा की तरफ जा रहे कार चालक का संतुलन बिगड़ा। उसने सड़क किनारे खड़ी सात वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। घबराए चालक ने गाड़ी इतनी तेजी से मोड़ा कि दूसरे तरफ सड़क किनारे खड़े हो बात कर दो लोगों को उसने टक्कर मार दी। वह दोनों भी बुरी तरह घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए लोगों ने गाड़ी का बंदोबस्त कर आरा अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही एक की मौत हो गई। यह घटना नावानगर थाना के परमानपुर गांव के पास हुई है। मृतक भिखारी यादव (48) एवं रौशनी कुमार (7) पुत्री कृष्णा साह दोनों परमानपुर के ही निवासी थे। तीसरे व्यक्ति सनाउल अंसारी उर्फ मकबूल की हालत गंभीर है। सूचना के अनुसार पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर रखा है। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here