‌‌‌प्रतासागर में दुकानदारों पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार

0
1989

बक्सर बखर। चाय-पकौड़े के विवाद में 4 फरवरी को प्रतापसागर गांव में गोली चली थी। दो युवकों ने पिंटू और कन्हैया केशरी पर गोली चला दी थी। जो उनके पैर में लगी थी। पुलिस ने इस घटना के आरोपी चुन्नू यादव और भोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज शुक्रवार को डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने दी।

उनके अनुसार इसके लिए टीम का गठन किया गया था। नया भोजपुर ओपी के प्रभारी राजीव रंजन राय, संतोष कुमार और आलोक सिंह की टीम ने इनका पता लगाया। सूचना मिली यह दोनों चिलहरी बधार के तरफ देखे गए हैं। पुलिस ने रेड की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूरी खबर जानने के लिए यह भी पढ़ें : चाय-पकौड़ी के विवाद में चला दी गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here