‌‌गौरी शंकर मंदिर में चेन काटती महिला गिरफ्तार

0
3616

बक्सर खबर। आज महाशिवरात्रि है। मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ है। ऐसे में चोरी करने वालों का गिरोह भी सक्रिय है। आज सुबह सोहनी पट्टी के गौरीशंकर मंदिर में महिला चोर को स्थानिय लोगों ने पकड़ लिया। जिसने एक महिला के गले से सोने की चेन काट ली। लेकिन पूछने पर अपना नाम नहीं बता रही थी।

इतना जरुर पता चला कि वह गाजीपुर जिले के इसीपुर मुहम्मदाबाद की निवासी है। फिर उसे नगर थाने के हवाले कर दिया गया। लेकिन, फिर वही होगा। कोई लिखित शिकायत नहीं देगा और पुलिस उसे छोड़ देगी। भीड़ में ऐसी घटनाएं अक्सर होती है। खासकर मंदिरों में ऐसा महिलाओं का गिरोह करता है। इतना ही नहीं पर्स व सामान लेकर भागने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here