‌‌‌आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल

0
1880

बक्सर खबर। आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए फिलहाल सदर अस्पताल लाया गया है। सूचना के अनुसार कम्हरियां और दानिकुटिया के बीच लाढुपुर नारा के समीप दोपहर में यह दुर्घटना हुई। जिन्हें जिला परिषद सदस्य बंसती आटो के लेकर अस्पताल पहुंची। तत्काल उनका उपचार शुरू हुआ। उपचार शुरू हुआ। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। दोनों मरीज इस हालत में नहीं थे की वे अपना नाम बता पाते।

आधा घंटा गुजर जाने के बाद जब उन्हें दर्द से राहत मिली तो उन्होंने अपना परिचय बताया। महेन्द्र साह (40) निवासी ग्राम रामपुर थाना राजपुर एवं रजिन्द्र यादव (21) पुत्र छठु लाल सिंह निवासी कनक नरायणपुर चौसा। दोनों को सर में गंभीर चोटें हैं। उन्हें यहां से रेफर कर दिया गया है। जैसा की अक्सर यहां सदर अस्पताल में होता है। फिलहाल दोनों अस्पताल में हैं। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। उनके आने पर बेहतर उपचार के लिए दोनों को यहां से बाहर भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here