‌‌‌आज से बंद रहेंगे शहर के मॉल, जिम, सिनेमा घर

0
2120

बक्सर खबर। आज से शहर के सभी मॉल, जिम व स्वीमिंग पुल बंद रहेंगे। इसकी सूचना जिला प्रशासन ने जारी की है। आदेश में कहा गया है। वैसे स्थान जहां पचास से अधिक लोग पहुंचते हों। उन्हें 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया जाता है। शादी-विवाह को छोड़ कर वैसे स्थान जहां पचास से अधिक लोग जमा होते हैं। वैसे कार्यक्रम स्थगित रहेंगें। सभी प्रमुख दुकानों, रेस्टोरेंट पर हैंड सैनीटाइजर रखें। मुख्य गेट पर ही लोगों का हाथ धुवला कर अंदर जाने दें।

एक बार में दस से ज्यादा लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दें। साथ ही सभी निजी अस्पताल अगर किसी संदिग्ध मरीज को देखें तो तुरंत इसकी सूचना सिविल सर्जन को दें। सिविल सर्जन से कहा गया है। वे सभी अस्पतालों की बैठक करें। उनको आवश्यक निर्देश दें। इसका आदेश जिलाधिकारी ने आज गुरुवार को जारी किया है। आप खबर में दी गई तस्वीर से इसका आदेश का अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here