मौसम के कारण शिक्षण कार्य पर लगी रोक हटी, डीएम ने किया समय में बदलाव

0
11

– 30 से खुलेंगे सरकारी विद्यालय, आदेश आठवीं कक्षा तक प्रभावित
बक्सर खबर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी साहिला ने 27 जून तक कक्षा 12 तक के विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधि पर रोक लगाई थी। अब इस आदेश को आगे विस्तार नहीं दिया गया है। आज 27 जून को उनके न्यायालय से जारी नए आदेश के तहत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव संभव है। इस वजह से विद्यालय अपने समय से खुलेंगे।

लेकिन, फिलहाल के तापमान को देखते हुए आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य का समय उन्होंने 12:30 तक तय किया है। यह आदेश चार जुलाई तक प्रभावी होगा। ऐसी स्थिति में 30 जून से खुलेंगे। क्योंकि 28 को रविवार है और 29 को कबीर जयंती। अत: मंगलवार से विद्यालय खुलेगे। वैसे फिलहाल विद्यालय इस जून माह में मौसम के तल्ख तेवर के कारण मॉर्निंग ही चल रहे हैं। जुलाई से इनका समय डे हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here