खुद को भारत भूषण तिवारी का भाई बताने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

0
201

 -मोतिहारी पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट, बताया सर्विस रिकॉर्ड है दागदार
बक्सर खबर। आरा के बेलौटी में भारत भूषण तिवारी के फर्जी एनकाउंटर मामले में युवक आशीष तिवारी ने स्वयं को तिवारी का भाई बताया था। साथ ही बिहार पुलिस की नौकरी छोड़ने और भाई को इंसाफ दिलाने की बात कही थी। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस मामले में पूर्वी चंपारण मोहितारी की पुलिस ने आज शनिवार को एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया है, आशीष तिवारी की जांच स्थानीय चौकीदार से कराई गई है। बेलौटी के चौकीदार राज कुमार ओझा के अनुसार आशीष तिवारी पिता माधो तिवारी भारत भूषण का चचेरा भाई भी नहीं है। भारत के पिता का नाम काशीनाथ तिवारी है।

दोनों एक गांव के रहने वाले हैं। यह बातें पुलिस की रिपोर्ट में चौकीदार के हैडनोट के साथ जारी की गई है। साथ ही कहा गया है, उसके द्वारा सोशल मीडिया पर दिया गया बयान काफी गंभीर है। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। विज्ञप्ति में दो आरोपों का और उल्लेख किया गया है। आशीष तिवारी जब पिपराकोठी थाना में तैनात था तो पिस्टल तान दी थी। जबकि हरपुर थाना में उसने चाकू से एक सिपाही को घायल कर दिया था। इन दोनों मामलों में उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई थी। अब पुन: उसे निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रताप हैं। हालांकि प्रेस नोट में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here