‌‌‌अनावश्यक ब्रेकर हटाएं, दुर्घटना स्थल पर रिफ्लेक्टर लगाएं

0
1776

-डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिया निर्देश
बक्सर खबर। आज गुरुवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। जिले की सड़कों का हाल जाना और परिवहन तथा पथ निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा जहां आनावश्यक ब्रेकर हों। उन्हें हटाया जाए। इसके लिए एमवीआई और संबंधित इलाके के थानाध्यक्ष प्रतिवेदन भेजें। उसी आधार पर उन्हें हटाया जाएगा।

वैसे स्थान जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। उनकी पहचान कर वहां आवश्यक कदम उठाए जाए। जिससे दुर्घटना में कमी आए। जैसे पेड़ों के तनों को रंगने एवं खंभो पर रिफ्लेक्टर लगाए। परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया। स्कूल बसों और भारी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा हो। उन्हीं को फिटनेश प्रमाणपत्र दिया जाय। परिवहन पदाधिकारी ने बताया। विभाग के प्रयास से दुर्घटनाओं में काफी कमी आई हैं। वर्ष 2020 में अच्छे नागरिक का पुरस्कार के लिए दीपक पांडेय को नामित किया गया है। जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह जानकारी जन संपर्क विभाग ने जारी की है।सूचना के अनुसार बैठक में कोरोना से बचाव एवं सभी को जागरुक करने की बातें भी हुई। इस दौरान पुलिस कप्तान यूएन वर्मा, परिवहन पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल के एसडीओ और डीएसपी समेत थानाध्यक्ष भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here