परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बक्सर से दानापुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

0
1

28 जून को परीक्षा समाप्त होते ही दोपहर 2:30 बजे होगी रवाना                                                                     बक्सर खबर। बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बक्सर से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेल यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय ने बताया कि यह विशेष ट्रेन रविवार को दोपहर 2:30 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन से दानापुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 13 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5,400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। इसी को देखते हुए रेलवे ने विशेष परिचालन योजना तैयार की है।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल सहायता केंद्र बनाया जाएगा। आरपीएफ और जीआरपी के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे के अधिकारी भी स्टेशन पर तैनात रहेंगे। स्टेशन पर माइकिंग के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों से समय से पहले स्टेशन पहुंचने और स्पेशल ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दिन संभावित भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा की सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here