-शाम सात बजे चालू होगा शो, 30 रुपये है बड़ों का किराया
बक्सर खबर। लंबे इंतजार के बाद बक्सर का लाइट एंड साउंड लेजर चालू हो गया है। आम जन इस शो का आनंद प्रतिदिन संध्या सात बजे से ले सकते हैं। 23 को इसका उद्घाटन हुआ, 24 से शो शुरू कर दिया गया है। इसकी देखभाल का जिम्मा नगर परिषद को मिला है। जिसने शो का टिकट काउंटर यहां खोल दिया है। प्रति व्यक्ति इसकी दर 30 रुपये निर्धारित की गई है। अगर कोई बच्चा साथ में है। जिसकी आयु 8 से 18 वर्ष की है। उसे 10 रुपये के शुल्क पर प्रवेश की अनुमति होगी।
इसके अलावा यह रियायत दिव्यांग और बीपीएल के लिए भी है। वे भी दस रुपये में टिकट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, अगर कोई विआइपी है, वह प्रथम रो में बैठना चाहता है। तो उसे 75 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। विदेशी पर्यटकों के लिए इसकी दर लगभग 175 रुपये है। शो देखने वालों के लिए कई नियम बनाए गए हैं। जैसे तंबाकू, मोबाइल, खाने की सामग्री साथ लेकर जाने की अनुमति नहीं है। कुल मिलाकर यहां की स्वच्छता का ध्यान आपको रखना होगा। साथ ही शो शुरू होने से लगभग 20 मिनट पहले पहुंचना होगा। इससे आपको सुविधा होगी।
































































































