‌‌‌यूपी में भरौली गोलंबर पर बक्सर के व्यक्ति की मौत

0
251

– ट्रेलर ने मारी टक्कर, पुलिस ने किया वाहन जब्त
बक्सर खबर। बक्सर के युवक की सड़क दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गई। दुर्घटना उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे भरौली गोलंबर के समीप हुई। सूचना के अनुसार दिन तुरहा टोली, नगर थाना के रहने वाले मनोज कुमार तुरहा (42) किसी काम के सिलसिले में भरौली गए थे। वहां सड़क पार करने के दौरान गाजीपुर से भरौली की तरफ आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे मनोज के दोनों पैर वाहन की जद में आ गए। और लहूलुहान हो गए।

यह इलाका बलियां जिले के नरही थाना की सीमा में आता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीम आई तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं ले गई। लेकिन, चिकित्सकों ने बताया अत्यधीक रक्तस्त्राव के कारण मौत हो चुकी है। यूपी पुलिस ने बक्सर में परिजनों को सूचना दी। यहां के लोग नरही अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वापस लौटे। इस संबंध में पूछने पर नरहीं की पुलिस ने कहा, दुर्घटना का कारण बने ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना दोपहर से पहले हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here