– कुकुढ़ा, जमुआंव, इंदौर पथ समेत दो के लिए 982 करोड़ स्वीकृत
बक्सर खबर। बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें बक्सर के सबसे लंबे पथ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिली है। जिसका नाम ब्रह्मपुर-कोरानसराय, इटाढ़ी-सरेंजा पथ है। इससे लगी एक और सड़क जो बक्सर, चौसा, इटाढ़ी और राजपुर के धनसोई को जोड़ती है। उसे भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों पथों की कुल लंबाई लगभग 80.728 किलोमीटर है। जिस पर 982 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे।
यह जानकारी सूचना जन संपर्क विभाग द्वारा जारी मंत्रिमंडल बैठक के एजेंडा सूची में शामिल है। बीसवें नंबर पर पथ निर्माण विभाग की योजना में इसका उल्लेख है। वैसे जानकारों को हम बता दें। यह जिले की सबसे लंबी सड़क है। यह जिले के लगभग छह प्रखंड से होकर गुजरती है। यह ग्रामीण सड़क हैं, लेकिन, बार-बार निर्माण के बाद भी इसकी हालत हमेशा खस्ता रहती है। इसकी जगह भारी वाहनों जैसे बालू लदे ट्रकों का चलना भी है। कई मर्तबा इस पर बैरियर भी लगे।
लेकिन, धंधेबाज उसे तोड़ देते हैं। लेकिन, इस बार सरकार ने जो बजट जारी किया है। इसमें सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण दोनों का उल्लेख किया गया है। दूसरा पथ भी इसे से जुड़ा है। जिसका नाम उजियारपुर, कुकुढ़ा, जमुआंव, इंदौर, समुदा पथ बताया गया है। यह भी ग्रामीण सड़क है। जो बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग से निकलकर कुकुढ़ा के रास्ते धनसोई बाजार के समीप जाती है। यह बजट इन दोनों सड़कों का है। तथा उनकी कुल लंबाई 80.728 किलोमीटर बताई गई है।

































































































