नहर में मिला युवक का शव, गैर जिले से जुड़े हैं तार

0
1464

बक्सर खबर। आज शुक्रवार की सुबह देवढिय़ां नहर में युवक का शव देखा गया। स्थानीय सरपंच शंभुनाथ मिश्रा, कृष्णानंद मिश्रा आदि ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। लोगों के प्रयास से उसे बाहर निकाला गया। देखने वालों ने बताया उसके शरीर पर काले रंग की पैंट व हल्के रंग की टी शर्ट है। पुलिस पहुंची तो उसने इसकी तस्दीक शुरू की। रोहतास पुलिस को सूचना दी गई।

यह पता चला कि वह डालमिया नगर का व्यक्ति है। ऐसी सूचना मिल रही है। क्योंकि वहां एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। शव एक-दो दिन पुराना है। जिसके कारण वह फुल गया है। देखकर पहचान नहीं हो पा रही। स्थानीय पुलिस की सूचना पर वहां से लोग पहचान के लिए चले हैं। पुलिस का मानना है। उनके आगमन पर इसकी पूरी तस्दीक हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया सोन नहर डालमिया नगर से ही निकलती है। शायद इसी वजह से शव बहते हुए यहां तक आ पहुंचा है।

नहर में युवक का शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here