आठ लोग मिले संक्रमित, सूची में सात का दिया ब्योरा

0
2882

-जिले के कुल रोगियों की संख्या 382, सक्रिय की संख्या में इजाफा नहीं
बक्सर खबर। जिला प्रशासन के अनुसार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में 8 का इजाफा हुआ है। हालांकि काट-छाट कर जो सूची उपलब्ध कराई गयी है। उमसें सात का ब्योरा ही उपलब्ध है। लेकिन, जो डेली अपडेट का चार्ज है। वह बता रहा है। कुल मरीजों की संख्या 382 है। एक दिन पहले यह संख्या 374 थी। अगर हम उसे गणित के हिसाब से जोड़-घटा कर देखें तो संख्या 8 नजर आती है।

हालांकि यह सर्वविदित है। जिला प्रशासन एक दिन पुरानी रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहा है। 17 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 126 है। 16 जुलाई को भी यही संख्या थी। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है। आठ लोग चौबीस घंटे के अंदर स्वस्थ्य भी हुए हैं। इस वजह से ठीक होने वालों का आंकड़ा 256 पहुंच गया है। आज की रिपोर्ट यह भी स्पष्ट करती है। सभी संक्रमित जिला मुख्यालय के हैं। जिनमें से दो सदर अस्पताल के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here