‌‌‌रात के अंधेरे अज्ञात वाहन ने गड़ेरिया को कुचला

0
881

बक्सर खबर। अंधेरी रात में अज्ञात वाहन ने गड़ेरिया को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आज शुक्रवार की सुबह उसकी पहचान सत्येन्द्र पाल (40) ग्राम बिसुपुर, थाना नैनीजोर के रुप में हुई है। सूत्रों ने बताया दुर्घटना ब्रह्मपुर-बगेन मार्ग पर कृषि फार्म के पास हुई है। शव की पहचान होने के बाद उसके पुत्र बिट्टू पाल ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। सूत्रों के अनुसार वह अपनी भेड़ों को लेकर चराने निकला था। इसी दरम्यान उसके साथ यह घटना हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here