‌‌‌अंधेरी रात में ठंड से परेशान लोगों को अनुमंडल प्रशासन दिए कंबल

0
400

बक्सर खबर। ठंड भरी रात में सड़क किनारे सो रहे लोगों को गुरुवार की रात अनुमंडल प्रशासन ने कंबल प्रदान किया। यह अभियान रात दस बजे प्रारंभ हुआ। सदर एसडीओ कृष्णकांत उपाध्याय स्वयं रात में निकले। अपने साथ अनुमंडल प्रशासन के कर्मचारियों को लिया पहुंच गए गोलंबर के पास।

वहां सड़क किनारे सो रहे मजदूर, रिक्शा चालक, फुटपाथ पर जिंदगी बसर कर रहे लोगों के पास। सबको बारी-बारी से नाम कंबल बांटे। उनका नाम पता भी जाना। यह सिलसिला मध्य रात्रि तक चला। स्टेशन, कवलदह पार्क, रामरेखा घाट, बस स्टैंड आदि इलाको में कंबल का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here