का जमाना आ गया है, पहीले बोखार वाइरल होता रहा अब तो…

0
699

बक्सर खबर। माउथ मीडिया : का जमाना आ गया है। पहले तो बोखार वाइरल होता रहा। आज के जमाना में फोटो व वीडियो वाइरल होवे लगा है। लेकिन, वाइरल कछु हो, उसका प्रभाव बुरा होवे है। अगर, आप कछु बढ़िया बात लिखिए व वाइरल नहीं होवेगा। अइसन ना होत है कि ओकर एमबी, बाइट ज्यादा होवे है। लेकिन, ओके जौन मनइ सब वाइरल करे हैं। उ सब के टूकटूकवा फोन में जब मंतर बजेगा। तो उका सब डिलीट कर देवे हैं। कवनों गारी देगा, तो गौर से, गौर से सुने लिख के फारवाड करे है सब। इ है नएका जमाना के चलन। का समक्षे, यह बातें बतकुच्चन गुरू मुझे सुना कर कह रहे थे। मैं उनको सुन रहा था, क्योंकि उनकी बातें मुझे अच्छी जान पड़ रही थी।

हांलाकि हमाम में सभी नंगे हैं, वाली बात मुझे याद आ रही थी। लेकिन, मैने समझदारी दिखाते हुए उनसे कहा। इसमें लोगों का कुछ विशेष दोष नहीं है। तकनीक के इस दौर में ऐसे उपकरण आ गए हैं, इस लिए ऐसा हो रहा है। मेरी बात सुनकर बतकुच्चन गुरू भड़क गए। पढ़ लिख के अइसा बात करे हैं। आधा कपड़ा पहीने से फोटो अपने खींचा जाता है। केहू के बचिया स्कूल जावे है। त ओकर वीडियो अपने बन जाता है। घर में बइढ़ के टिकटाक तुम करोगे, तो तोहार बेटा का हनुमान चालीसा पढ़ेगा। हम तो सोच रहे थे, तोके बता रहे हैं। तू कछु अच्छा लिखोगे। उका पढ़ के लोग आपन रहन चाल सुधारेंगे। हमरा लग रहा है, तोहरो के उ रोग छू गया है। मैंने उनका यह रुप देखा तो बोल पड़ा, ना ना ऐसी बात नहीं है। बताइए क्या करना चाहिए ? बतकुच्चन गुरू बोले, बड़का फोन से दूर रहो, घर में इस्तेमाल कम करो, ना तो जितना बड़ा फोन होवेगा, दिमाग उतना छोटा हो जावेगा। मैंने कहा जी जरुर, मैं प्रयास करूंगा। तब जाकर बतकुच्चन गुरू शांत हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here