‌‌‌दैनिक जागरण के खिलाफ बक्सर में वर्ष का पहला परिवाद दायर

0
1521

-प्रधान समेत स्थानीय संपादक के विरूद्ध परिवाद दायर
बक्सर खबर । मीडिया की साख लगातार गिरती जा रही है। जिसका नतीजा है नव वर्ष में मीडिया के खिलाफ पहला परिवाद न्यायालय में दायर हुआ। वह भी ऐसे समाचार पत्र के खिलाफ जो स्वयं को सबसे विश्वसनीय होने का दावा करता है। दैनिक जागरण के खिलाफ दायर परिवार संख्या 3/2020 में यह आरोप वादी सूर्यनारायण लाल ने लगाया है। वे निबंधन कार्यालय में कातीब हैं। साथ ही बक्सर दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष भी। उन्होंने दैनिक जागरण द्वारा 30 दिसम्बर को प्रकाशित खबर की प्रति भी अपने आवेदन के साथ जमा की है। जिसका शीर्षक है फर्जीवाड़ा में सब रजिस्ट्रार ने की कार्रवाई, । जमीन की खरीद बिक्री से संबंधित खबर में पांडेयपट्टी सुधीर कुमार को पक्षकार बताया गया है। जिन्होंने नगर थाने में फर्जी वाड़े की शिकायत की है।

जिसके आधार पर सहायक निबंधन पदाधिकारी ने जमीन की रजिस्ट्री रद्द करते हुए, कातीब के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। खबर छपने के बाद उक्त कातीब ने न्यायालय में वाद दायर करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए अखबरा के प्रधान संपादक संजय गुप्ता, स्थानीय संपादक मनोज कुमार झा, प्रकाशक आनंद त्रिपाठी, स्थानीय कार्यालय प्रभारी कंचन किशोर व अज्ञात संवाददाता को आरोपी बनाया है। सूर्य नारायण लाल ने अपने पक्ष से दो लोगों को गवाह बनाया है। जिनका नाम माधव चन्द्र श्रीवास्तव व संतोष कुमार है। यह दोनों लोग भी कातीब (दस्तावेज नवीस) हैं। खबर के साथ सबसे चौकाने वाला तथ्य यह है कि नव वर्ष पर आज गुरुवार को पहले दिन न्यायालय खुला। लेकिन, मीडिया के खिलाफ मुकदमा पहले से इंतजार कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here