होशियार : अब डीएम स्वयं कर रहे हैं पंचायतों का निरीक्षण

0
779

बक्सर खबर : पंचायत स्तर पर चल रहे सात निश्चय योजना का काम किस गति से चल रहा है। इसकी निगरानी स्वयं जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुरु कर दी है। वे शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय का निरीक्षण शुरु किया। उनके पहुंचने से सभी कर्मचारियों की फोन की घंटी बजने लगी। क्योंकि अक्सर शनिवार को दोपहर बाद ही दफ्तर खाली हो जाते हैं।

कर्मचारी एक दूसरे को फोन करने लगे। कहां हो जल्दी आ जाओ। डीएम कार्यालय में बैठे हैं। कर्मचारी अपनी-अपनी जगह दुरुस्त हुए। इस बीच डीएम ने ग्रामीण स्तर पर चल रहे विकास कार्यों के बाबत जाना। लगे हाथ भौतिक सत्यापन के लिए पांडेय पट्टी पंचायत क्षेत्र में पहुंच गए। नाली, गली और पेयजल की स्थिति का उन्होंने जायजा लिया। अपने मातहतों को सलाह दी कार्य का निरीक्षण हो।

विज्ञापन

अन्यथा गुणवत्ता प्रभावित होने पर जिम्मेवार वहीं माने जाएंगे। जिलाधिकारी के इस कदम से मातहतों में खलबली है। क्योंकि दो दिन पहले ही डीएम ने समीक्षा बैठक में सभी बीडीओ को निर्देश दिया था। आप वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लें। सात निश्चय का काम कहां किसी गति से चल रहा है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here