चार हथियार के साथ छह लोग गिरफ्तार

0
2150

-पीसी में एसपी ने दी जानकारी, दो के नहीं मिले कागजात
बक्सर खबर। पुलिस ने चार हथियार के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो हथियार लाइसेंसी हैं। लेकिन, दो के वैध कागजात उसे लेकर चलने वाले लोग पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके। इन सभी को रविवार के दिन जेल भेज दिया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी मनीष कुमार एसपी ने दी। उन्होंने बताया शनिवार को छह लोग सफेद रंग की स्कार्पियो से कहीं जा रहे थे। बगेन थाना के फफदर गांव के समीप वाहन जांच के दौरान उन्हें रोका गया। वाहन में छह लोगों के अलावा चार हथियार थे।

जिनमें तीन 315 बोर की राइफल व एक 12 बोर की एक नाली बंदूक थी। कुल 58 कारतूस व दो खोखे भी इनके पास से मिली। पूछताछ में जयराम राम ग्राम नौआ, थाना दिनारा, जिला रोहतास व सत्येन्द्र कुमार सिंह ग्राम ककरियां, थाना धनसोई, जिला बक्सर ने बताया कि इसका एक-एक राइफल का लाइसेंस उनके नाम है। लेकिन, दो असलहों के वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने इन दोनों समेत संतोष कुमार सिंह ग्राम चकिया टोला, थाना धनसोई, जिला बक्सर, सुदामा सिंह ग्राम चमीली, थाना सिकरौल, जिला बक्सर,

प्रमोद कुमार ग्राम धासा, थाना दिनारा, जिला रोहतास, शक्ति कुमार ग्राम कथराई, थाना धनसोई, थाना बक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्या यह लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे? यह पूछने पर एसपी ने कहा ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन, दो हथियार अवैध हैं और सभी लोग एक साथ सफर कर रहे थे। इस वजह से उनको गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। ऐसे में एक साथ इतने हथियार के लेकर चलें यह गैर कानूनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here