‌‌‌भूमि विवाद में चली गोली, दोनों पक्ष के लोग घायल

0
1120

बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर आज शुक्रवार को नावानगर के खरवनियां गांव में दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद लाठी-डंडे के बाद गोलीबारी तक पहुंच गया। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार इस गांव के अशोक कुमार सिंह व रवि कुमार सिंह के बीच पुराना विवाद है। आज इन्हीं दो पक्षों के बीच घमासान हुआ। लाठी डंडे चले।

जिसमें चार-पांच लोगों को चोटें आई हैं। एक पक्ष के राजेश कुमार व छोटू सिंह गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। केसठ से पहले इनको डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, घायलों ने कहा कि एक को गोली लगी है। मामला उलझता देख वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। पूछने पर नावानगर पुलिस ने कहा कि इनका विवाद पुराना है। दोनों पक्ष के लोग उपचार के लिए गए हैं। अभी किसी ने थाने में शिकायत नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here